Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में नगर निकाय चुनाव के लिए लगा प्रशिक्षण शिविर

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद के आदेशानुसार चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार 8 अक्टूबर को मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने की. शिविर में मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन मिश्र, कन्हैया सिंह, सौगत आचार्य, समीर दास, शशिकांत प्रसाद, गोपालचंद्र गोराईं, संजय मंडल, विनोद यादव, पवन कर्ण, नारायणचंद्र माजी, शैलेंद्र रजक, सिंधु देवी, रूबी शर्मा, चंदन मित्ना, प्रमोद झा, जसविंदर कौर सहित बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं प्रतिनियुक्त प्राथमिक शिक्षक मौजूद थे.

  मतदाता सूची क्षेत्रवार तैयार करने की योजना : बीडीओ

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सूची मतदान केंद्रवार तैयार करना है, जबकि नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूची प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार तैयार की जानी है. उन्होंने कहा कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची का विकेंद्रीकरण का 17 अक्टूबर तक आधार पत्रक तैयार करना है. मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार झा ने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 19 अक्टूबर 22 को करना है. उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम अंकित है, सिर्फ उनका ही नाम नगर पालिका के निर्वाचन हेतु वार्डवार एवं मतदान केंद्रवार मतदाता सूची के प्रारूप में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विखंडन हेतु 5 जनवरी 22 को विधानसभा की मतदाता सूची को आधार मानकर आधार पत्रक तैयार करना है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-team-launched-encroachment-removal-campaign-in-berakdam/">धनबाद

: नगर निगम की टीम ने बेकारबांध में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही