धनबाद: बाढ़ व बारिश के पूर्वानुमान पर डीवीसी मैथन में लगा प्रशिक्षण शिविर
Maithan : डीवीसी मैथन प्रशासनिक भवन में 18 मई गुरुवार को बाढ़ एवं बारिश के पूर्वानुमान विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर में डीवीसी की तमाम परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के तहत आयोजित इस शिविर में दामोदर नदी के उद्गम स्थल से लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर बैराज तक तकनीक के जरिये बारिश, बाढ़ एवं उससे होने वाले प्रभाव को लेकर सूचनाओं का आदान प्रदान समय रहते रोकथाम का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को बिंदुवार बारीकियों की जानकारी दी गई. डीवीसी के कमांड क्षेत्र में तकनीक के माध्यम से बाढ़, बारिश एवं उसके प्रभाव की मॉनिटरिंग करने, सूचनाओं का सही समय पर आदान प्रदान, बचाव कार्य तथा जानमाल का कम से कम नुकसान आदि पहलुओं की जानकारी दी गई. शिविर में अपूर्वन मुखर्जी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे. प्रशिक्षण की जानकारी डीवीसी के नोडल सह जनसंपर्क अधिकारी संजय प्रियदर्शी ने दी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment