Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड ई गवर्नेंस तथा सीएससी के संयुक्त उपक्रम के तहत पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की कवायद धनबाद जिले में जोर-शोर से शुरू करने के क्रम में मंगलवार 26 जुलाई को डीआरडीए के सभागार में आधार सेवा से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्टेट मैनेजर, आधार सेवा सीएससी एसपीवी रांची के दिलीप कुमार शाह ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में नया आधार बनाना, किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार करना, आधार में मोबाइल नंबर जोड़ना आदि तकनीकी जानकारी दी गई. बताया गया कि किसी संचालक के विरुद्ध निर्धारित दर से अधिक राशि लेने अथवा अन्य शिकायत प्राप्त होने पर उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. मौके पर सीएससी जिला प्रबंधक मो अंजर हुसैन और सुनील कुमार, आधार रीजनल कॉर्डिनेटर धीरज महतो, एजुकेशन कंसलटेंट सरफराज़ आंसारी एवं पंचायत के वीएलई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : पंचायत भवन में लगा आधार सेवा शुरू करने के लिए प्रशिक्षण शिविर
Last Updated: Jul 27, 2022 12:00 AM (IST)