Search

 
 
 

धनबाद:  टुंडी में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत खुला प्रशिक्षण केंद्र

 

विधायक मथुरा महतो ने किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं को मिलेंगे प्रति माह एक हजार

Dhanbad : मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत शनिवार 22 जुलाई को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने टुंडी बाजार में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद थे.विधायक ने प्रशिक्षुओं से कहा कि यह सरकार की रोजगारोन्मुखी योजना है. इस योजना के तहत प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुओं को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे. प्रशिक्षण के तुरंत बाद सफल प्रशिक्षणार्थी को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा.

  प्रशिक्षण के बाद तीन माह के अंदर मिलेगा रोजगार

उन्होंने योजना की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन माह के अंदर रोजगार उपलब्ध नहीं कराये जाने की स्थिति में अधिकतम एक वर्ष तक एक हजार रुपये और युवती तथा दिव्यांग को एक हजार पांच सौ रुपया डीबिटी के जरिये दिये जाएंगे. प्रशिक्षण प्राप्त करनेवालों को निः शुल्क यूनिफार्म, बैग, पेन, कॉपी, प्रशिक्षण पुस्तिका के अलावा पहचान पत्र दिया जाएगा. उद्घाटन समारोह में जिला कौशल पदाधिकारी आशीष कुमार, रविंद्र नाथ पंडित, धर्मेंद्र सिंह, प्रशिक्षक आरती देवी, सोनी विश्वकर्मा, सेंटर मैनेजर टार्जन गोप, काउंसलर पल्लवी सिंह, फूलचंद किस्कू, बबलू सिंह, बसंत महतो, आनंद महतो, गंगन साव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही