Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सभी ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रखंडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कमार पांडेय ने बताया कि मतदाता को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 1 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता से आधार कार्ड संबंधी विवरण प्रपत्र 68 में प्राप्त करेंगे. इसके लिए सभी प्रखंडों में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मतदाता को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए जब बीएलओ घर जाएंगे तो उन्हें आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध करानी होगी. यदि आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध नहीं है तो मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी किया गया पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, चालान अनुज्ञप्ति, पैन कार्ड, एनपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्रीय-राज्य सरकार, पीएसयू, पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारी को जारी छायाप्रति के साथ सेवा पहचान कार्ड, संसद सदस्य. विधान सभा सदस्य, विधान परिषद सदस्यों को जारी शासकीय पहचान पत्र, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट पहचान परिचय पत्र (यूडीआईडी) द्वारा लिंकेज कर मतदाता को सत्यापित किया जाएगा. मतदाता स्वयंसेवी nvsp.in तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से लिंक करते हुए सत्यापित कर सकते हैं. साथ ही मतदाता सूची की तैयारी 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को अर्हता तिथि मानकर करने का निर्देश है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-looting-of-sand-in-sindri-smugglers-get-free-hand-from-gaushala-police/">धनबाद
: सिंदरी में बालू की लूट, तस्करों को गोशाला पुलिस की खुली छूट [wpse_comments_template]
: सिंदरी में बालू की लूट, तस्करों को गोशाला पुलिस की खुली छूट [wpse_comments_template]
Leave a Comment