Search

 
 
 

धनबाद: बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

 

घर घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन का निर्देश

Dhanbad: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर गुरुवार 20 जुलाई को धनबाद प्रखंड कार्यालय में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एसएसआर -2024 के अहम बिंदुओं पर सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को पन्ना सत्यापन, घर घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन, फार्म 6, 7, 8, के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चुनाव पाठशाला, वोटर अवेयरनेस फ़ोरम आदि के गठन के बारे में भी विस्तार से समझाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही