Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सभी सरकारी विभाग के लिपिक व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार 7 जनवरी को न्यू टाउन हॉल में समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यालय के लिपिक व कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. डीसी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य लिपिक संवर्गीय कर्मियों का संचिका, पंजी सधारण, अभिलेख, पत्राचार व अन्य कागजात के रख-रखाव एवं दैनिक कार्यालय कार्यों का सुचारू व त्रुटि रहित निष्पादन करना है. उन्होंने कहा ट्रांसफर पोस्टिंग के दौरान प्रभार प्रतिवेदन व कार्यालय की सभी पंजी को अपडेट रखें. यह सुनिश्चित करें कि अभिलेख से छेड़छाड़ न हो. सभी कार्यालय प्रधान समय समय पर कार्यालय का निरीक्षण करे. निरीक्षण के पश्चात निरीक्षण प्रतिवेदन बनाएं. मुख्य प्रशिक्षक शांतनु सरकार ने कार्यालय कार्य का संचालन, बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली, अभिलेख हस्तक, समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा निर्गत-निर्देश, दैनिक कार्यों के सतत् अनुश्रवण हेतु विभिन्न पंजी का संधारण, रक्षि सचिका, प्राप्त पत्रों की पंजी, प्राप्त पत्रों की मुख्य पंजी, निर्गत पत्रों की पंजी, निर्गत पत्रों की मुख्य पंजी, प्राप्त एवं निर्गत पत्रों की लंबित पंजी, अनुक्रमणिका पंजी, लिपिकों का कर्मपुस्तिका, प्रधान लिपिक का नोट बुक एवं कार्यालय कार्य से संबंधित अन्य पंजी संधारण का प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित सभी कार्यालय प्रधान, लिपिक व कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही