Search

 
 
 

धनबाद : काउंटिंग व इलेक्शन एजेंटों को मतगणना का दिया गया प्रशिक्षण

 
Dhanbad : धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल में मुख्य प्रशिक्षक  संजय कुमार व राजकुमार वर्मा ने प्रत्याशियों, उनके काउंटिंग एजेंट व इलेक्शन एजेंट को मतगणना का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम, पोस्टल व इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट की काउंटिंग व विभिन्न प्रपत्रों से संबंधित जानकारियां दी गईं. मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन सहित किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. हर राउंड में कंट्रोल यूनिट और फॉर्म 17 सी से ही गणना की जाएगी. हर टेबल पर फ्लो चार्ट से मिलान किया जाएगा. आखिरी में प्रत्येक विधानसभा से रैंडमली 5 बूथ की लॉटरी के माध्यम से वीवीपैट स्लिप की गणना की जाएगी. काउंटिंग समाप्त होने के बाद ही काउंटिंग एजेंट मतगणना हॉल को छोड़ेंगे. मुख्य प्रशिक्षक ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाची पदाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही कोई कार्य करना है. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-in-sukma-district-security-forces-killed-10-naxalites/">छत्तीसगढ़

:  सुकमा जिले में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही