Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सीएससी सेवाओं के लिए पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) सेवाओं को लेकर शनिवार 18 मार्च को बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग्स बैंक्विट हॉल में डीसी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जन वितरण प्रणाली के चयनित डीलरों ने भाग लिया. डीसी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य वैसे पीडीएस डीलर, जो सीएससी लेने के लिए नामित हुए हैं, उनको सभी सर्विसेस की विस्तृत जानकारी देना है. उन्होंने कहा पीडीएस डीलर्स सीएससी के माध्यम से कई प्रकार के काम कर सकते हैं. कार्यशाला के जरिये ट्रेनिंग का यह पहला कदम है. इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी पीडीएस डीलरों को ट्रेनिंग दी जाएगी. सीएससी का कार्य करने से उनकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वरोजगार की तरफ एक कदम होगा और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे. एडीएम सप्लाई योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपने दुकानों में राशन वितरण के साथ सभी कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं भी लोगों तक पहुंचा सकेंगे. इनमें हर तरह के बिल पेमेंट, पैन एप्लीकेशन, पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना, वोटर आईडी से जुड़ी सर्विस, पीएम किसान, आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल साक्षरता अभियान आदि शामिल होंगे. कार्यशाला में सीएससी स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीएम) के डीजीएम श्री एसएम आलम ने ई - स्टोर, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, आईआरसीटीसी, श्रम कार्ड, आधार आधारित लेनदेन, नेशनल पेंशन स्कीम, एजुकेशन सर्विसेज, टेली- मडिसिन, टेली लॉ सहित 50 से अधिक सर्विसेस के लिए डीलरों को प्रशिक्षित किया. कार्यशाला में एसपीएम के डीजीएम एसएम आलम, यूआइएडीआइ पदाधिकारी अमित कुमार, सिनियर एक्जेक्यूटिव सीएससी एसपीएम अशहर ईमाम, रोहित कुमार, सालु कुमारी, सीएससी मैनेजर मो अंजार हुसैन, सुनिल कुमार, घनश्याम दुबे सहित चार सौ से अधिक पीडीएस डीलर्स मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही