Search

 
 
 

धनबाद : IIT-ISM में कर्मियों को प्रोक्योरमेंट रूल्स पर दिया गया प्रशिक्षण

 
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम धनबाद के सीवीओ कार्यालय ने संस्थान के कर्मचारियों के लिए प्रोक्योरटमेंट रूल्स पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के जीईएम ट्रेनर (झारखंड-बिहार) सुबोध कांत ने प्रशिक्षुओं को पब्लिक प्रोक्योरमेंट के लीगल, प्रोसीज़रल व रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और सार्वजनिक खरीद पर सामान्य वित्तीय नियमों से अवगत कराया. कार्यक्रम में आईआईटी-आईएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडे, सीवीओ गरीबनाथ सिंह,  सहायक रजिस्ट्रार (सीवीओ कार्यालय) सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे, सुबोध कांत ने सरकारी फंड से वस्तुओं, कंसल्टेंसी सर्विसेज आदि की खरीद के संबंध में सामान्य वित्तीय नियमों और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने भुगतान, पीवीसी सहित कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nsui-launches-judega-vidyarthi-jeetega-jharkhand-campaign/">धनबाद

: NSUI का ‘जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा झारखंड’ अभियान लांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही