Search

 
 
 

धनबाद : साइबर अपराध पर अंकुश को मैथन में पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Maithon : साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को मैथन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में निरसा अनुमंडल के सभी थानेदार व ओपी प्रभारी शरीक हुए. साइबर डीएसपी एस लकड़ा व उनकी टीम ने पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध से निबटने की तरकीब बताई. आधिकारियों को साइबर अपराध के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया. एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि साइबर अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है. मैथन व चिरकुंडा क्षेत्र में भी साइबर अपराधी पांव पसारने लगे हैं. कुछ अपराधियों के क्षेत्र में रहने की भी सूचना है. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों को गिरफ्त में लेने के उद्देश्य से यह समीक्षा बैठक सह साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी थाना व ओपी प्रभारी नये हैं. मैं भी नया ही हूं. नई टीम बेहतर कार्य कैसे कर सकती है, आपसी तालमेल, जनता के विश्वास व सहयोग प्राप्त करने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. थानेदारों व ओपी प्रभारियों को संगठित-आर्थिक अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए गश्ती बढ़ाने, थानों में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सहित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-mathura-mahato-raised-the-issue-of-beautification-of-topchanchi-lake-in-the-assembly/">धनबाद

: विधायक मथुरा महतो ने विधानसभा में उठाया तोपचांची झील के सौंदर्यीकरण का मुद्दा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही