Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई व रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को तकनीक के जरिये आसान करने के उद्देश्य से शुक्रवार 19 मई को पुलिस लाइन केंद्र में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. धनबाद के अंतर्गत सभी थाने और ओपी के पुलिस अधिकारियों के को पावर प्रेजेंटेशन के जरिये प्रशिक्षण दिया गया. यातायात डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है. कई बार प्राथमिक उपचार तक मुहैया नहीं हो पाता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है. इस समस्या को कम करने और दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड के लिए आज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. प्रशिक्षण में एक्सीडेंट रिकॉर्ड फॉर्म भरने से लेकर गोल्डन समय में हॉस्पिटल पहुंचाने तक की जानकारी दी गई. आम लोग भी इसमें सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटना में किसी की जान न जाए. सरकार ऐसा करने पर प्रोत्साहन राशि भी देती है. इसलिए सड़क पर दुर्घटना के वक्त जरूर मदद करें. धनबाद के सभी थानों में पोस्टर भी लगाया जाएगा, ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सके. [wpse_comments_template]
धनबाद : सड़क दुर्घटना में त्वरित मदद को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Leave a Comment