Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:जेएसएलपीएस की महिला कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की कम्युनिटी दीदियों को मंगलवार 7 फरवरी को होटल रतन विहार में लोक ओएस (सामुदायिक आधारित एप्लीकेशन) का प्रशिक्षण दिया गया. जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक एमआईएस राजीव पांडेय ने बताया कि पहले सभी काम मैनुअली किए जाते थे. अब केंद्र सरकार ने लोक ओएस जारी किया है, जिसमें झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से कम्युनिटी दीदियों का चयन कर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें सारे कम्युनिटी बेस्ड ऑर्गेनाइजेशन का डाटा अपलोड किया जाएगा, जो समय-समय पर अपडेट रहेगा. यहां से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी को रांची में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद दीदियां ई - मास्टर ट्रेनर बनेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही