Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  आईआईटी में 65 नव नियुक्त गैर शिक्षण कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम में सामान्य प्रशासन और आचरण नियमावली विषय पर तीन दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम सोमवार 29 मई को शुरू हुआ. प्रशिक्षण में संस्थान के 65 नवनियुक्त गैर शिक्षण कर्मचारियों को वित्त और लेखा ऑफिस, जीईएम, छात्र कल्याण सतर्कता, आरटीआई और कई अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई. उद्घाटन समारोह में निदेशक प्रो राजीव शेखर ने कहा कि प्रशिक्षण नवनियुक्त कर्मचारियों के कौशल और दक्षता को बढ़ाने में सहायक होगा. प्रशिक्षण में मौजूद कर्मियों को डीन प्रशासन प्रो केके सिंह, कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रबोद पांडेय, पाठ्यक्रम निदेशक एवं उप पंजीयक संजय कुमार सिंह ने संबोधित किया. तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्याख्यान देंगे. प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कर उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही