धनबाद: डीनोबिली गोमो में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण संपन्न
Gomoh : बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था द्वारा 29 अप्रैल को डी नोबिली स्कूल गोमो में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रिंसिपल फादर जेम्स थारानील, एस जे ने झंडोत्तोलन से किया. विद्यार्थियों ने सेल्यूट देकर झंडे को सलामी दी एवं स्काउट झंडा गीत गाया गया. ट्रैकिंग सत्र में डी नोबिली स्कूल के प्रिंसिपल फादर जेम्स थारानील, एसजे एवं डीनोबिली स्कूल गोमो के स्काउट हेड अभिषेक जैम्स सर ने झंडा दिखाकर छात्रों को रवाना किया. कैंप में भाग लेने वाले स्काउट एंड गाइड विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित किया गया. स्काउट प्रशिक्षक ने योगासन, प्राणायाम, व्यायाम के बारे में बताया. बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित मुख्य प्रशिक्षक रिकी कुमार साव ने ट्रैकिंग, मार्च पास्ट, एडवेंचर, फास्टेड क्लास, गेम, खो-खो, टेंट पिचिंग, मैसेज पास भी कराया. स्काउट शिक्षिका शीतल कुमारी एवं नीतीश कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया. सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. डी नोबिली स्कूल के स्काउट हेड अभिषेक जेम्स सर ने कहा कि स्काउट छात्र-छात्राओं को संदेश भी दिया गया कि स्काउट सिर्फ शरीर की क्षमता को नहीं बढ़ाता है, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से शरीर को मजबूत बनाता है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment