Search

 
 
 

धनबाद : मतदाता सूची पुनरीक्षण  के लिए बाघमारा के बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण

 

प्रत्येक घर का दो बार भ्रमण करने व वोटर को जानकारी लैस करने का निर्देश

Katras/Baghmara: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निमित प्रखंड के सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को बुधवार 19 जुलाई को प्रशिक्षण दिया गया. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बाघमारा मुमताज अली अहमद, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के के सिंह की अध्यक्षता में कई दिशा निर्देश दिए गए. आगामी 21 जुलाई  से 21 तक बीएलओ को प्रत्येक घर का दो बार भ्रमण करने, तथा उन घरों में मतदान केंद्र संख्या तथा प्रथम भ्रमण की तिथि तथा द्वितीय भ्रमण की तिथि का स्टिकर लगाना होगा. इसके अलावा जिन मतदाताओं का मतदाता सूची में ब्लैक एंड वाइट फोटो है, उनसे रंगीन फोटो प्राप्त करने, 18 प्लस आयु के अर्हता प्राप्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने,  मृत या स्थानांतरण व्यक्ति के परिवार से जानकारी लेकर संबंधित विवरण भरने, छूटे हुए मतदाताओं का मतदाता पहचान के साथ आधार लिंक कराने, वोटर हेल्पलाइन के बारे में लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया गया. मौके पर नीरज श्रीवास्तव, राजू महतो, अविनाश कुमार, रूपेश कुमार पांडे, महानंद साव समेत बीएलओ एवं बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही