Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एक माह पहले ट्रांसफॉर्मर जला, गर्मी में झुलस रही सब्जी की फसल

Advertisement
Advertisement
Sindri : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300441&action=edit">

(Dhanbad) जिले के बलियापुर प्रखंड के किसान इस गर्मी में खून के आंसू रो रहे हैं. एक तो गर्मी,  उपर से सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं होने से उनकी सब्‍जी की खेती सूख रही है. इसके लिए बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारी कम जिम्‍मेदार नहीं हैं. भिखराजपुर पंचायत का पहाड़पुर गांव इसकी सच्‍चाई बयां कर रहा है. कृषि और किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गांव में बिजली पहुंचाई है. ताकि किसान मोटर के जरिए जलाशयों से पानी खींचकर अपने खेतों की सिंचाई कर सकें. एक माह पहले गांव का ट्रांसफॉर्मर ट्रांसफार्मर जल गया, लेकिन बिजली अधिकारियों ने अब तक न तो नया ट्रांसफॉर्मर लगाया, न ही उसकी मरम्‍मत कराई. सिंचाई के अभाव में  गांव के दर्जनों किसानों की सब्‍जी की भीषण गर्मी में झुलस गई. जो थोड़ी बची है, वह भी सूखने के कगार पर है. इससे किसानों की तो कमर ही टूट गई है. उनमें विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

ट्रांसफॉर्मर जल्‍द नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी

समाजसेवी और पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शकील अंसारी ने कहा कि आसपास के सभी किसान बिजली के भरोसे ही खेतीबाड़ी करते हैं. ट्रांसफॉर्मर की मरम्‍मत के लिए विभाग को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे हैं. शकील अंसारी ने इसके लिए विभाग के जिम्‍मेदारों से जब संपर्क साधा, तो बताया गया कि ठेकेदार को कह दि‍या गया है. आज-कल करते फसल सूखती जा रही है. महंगा डीजल खरीदकर सिंचाई करना किसानों के लिए मुमकिन नहीं है. अंसारी ने चेतावनी दी कि अगर ट्रांसफॉर्मर जल्‍द नहीं बदला गया, तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा. किसान सतीश महतो ने बताया कि बिजली विभाग ने खेती के लिए ही ट्रांसफॉर्मर लगाया था. इसी उम्‍मीद में हमलोगों ने खेती करना शुरू किया है. लेकिन ट्रांसफॉर्मर जल जाने से फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है. खेतों में लगी करेला, भिंडी, लौकी, बैंगन आदि की फसल सूखती जा रही है. इसकी जानकारी बिजली विभाग को कई बार दी गई. इसके बावजूद ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत नहीं हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=300280&action=edit">धनबाद

:  बरोरा में अवैध उत्खनन करते चाल धंसी, कई लोग जख्मी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही