Maithon : कुमारधुबी कोलियरी के नदीधौड़ा स्थित 80 केवीए के ट्रांसफार्मर में 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लीं. इससे वहां अफरातफरी मच गई. पूरे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. आसपास के लोगों ने दोनों घरों में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया. लेकिन ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक मोहल्ले की बिजली चली गई. गर्मी से परेशान कुछ लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल रहा है. देखते ही देखते आग की तेज लपटें समीप के दो घर तक पहुंच गईं. हालांकि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घरों में लगी आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया. तब तक ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल चुका था. ट्रांसफॉर्मर जल जाने से नदी धौड़ा के करीब 200 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/preparation-for-cleanliness-survey-in-dhanbad-is-incomplete-this-time-also-number-may-be-cut/">धनबाद
में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी अधूरी, इस बार भी कट सकता है नंबर [wpse_comments_template]
धनबाद : कुमारधुबी में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग,200 घरों की बिजली गुल

Leave a Comment