Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तेलमच्चो शिव टोला में लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी

Mahuda : महुदा के तेलमच्चो शिव टोला में बिजली विभाग ने 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया. बाघमारा विधायक के प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो व जिप सदस्य आशा देवी ने 6 मई को ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है. मुखिया प्रतिनिधि शिबु महतो ने बताया कि भीषण गर्मी में एक सप्ताह से गांव में बिजली नहीं थी. इससे ग्रामीण काफी परेशान रहे. ग्रामीणों की शिकायत पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो बिजली विभाग के जीएम से बात की और महज दो दिन के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया. विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर लगने से इलाके में बिजली की समस्या का समाधान हो गया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया. मौके पर सिमंतो महतो, रंजीत कुमार महतो, शंकर मोदक, राजू महतो, बिरू महतो, मनभुल महतो, बबलू साव, नंदु महतो, युधिष्ठिर महतो, बन्धु महतो, काली महतो, अशोक महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही