Search

 
 
 

धनबाद: भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 के बिजली घर का ट्रांसफार्मर जला, लोग परेशान

 

कांग्रेस नेता के नेतृत्व में लोगों ने किया प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

Bhuli: भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 के बिजली घर का एक ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण सैकड़ों घर के लोग परेशान हैं. शुक्रवार 28 जुलाई की शाम लोगों ने बिजलीघर पर कांग्रेस नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर अति शीघ्र ट्रांसफार्मर बनाने की मांग की. उन्होंने बताया कि बिजली घर का ट्रांसफार्मर विगत बुधवार को जल गया है. ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ई ब्लॉक सेक्टर 5 एवं सी ब्लॉक के करीब 750 घर प्रभावित हैं. ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद बिजली घर के दूसरे ट्रांसफार्मर से पूरे क्षेत्र को चार भागों में बांट कर 1 घंटे कर बिजली आपूर्ति की जा रही है. लेकिन इससे लोगों को मात्र 4 घंटे बिजली मिल पा रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने बताया कि अगर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बनाकर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल नहीं की गई तो विवश होकर आंदोलन को बाध्य होंगे. प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद पासवान ,कैलाश चौहान, डोमन रजक,  जुगन सिंह, आनंद निषाद, अरुण कुमार, अजय कुमार, गुड्डू खान, मुरली रविदास ,टुनटुन कुमार, काजल महतो, संतो पासवान, अजय पासवान, शंभू पासवान, पिंटू कुशवाहा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही