Search

 
 
 

धनबाद:  झरिया में ट्रांसफॉर्मर लुटेरा गिरोह सक्रिय, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में इस दिनों बिजली ट्रांसफॉर्मर का लुटेरा गिरोह सक्रिय है. बीसीसीएल क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से तेल गिराकर उसमें लगे क्वायल निकाल कर ले जाते हैं, जिसकी कीमत 2 से 3 लाख रुपये होती है. लुटेरों की दो दर्जन से अधिक होते है, जो हथियार से लैस होते हैं. विगत 10 दिन के अंदर झरिया क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से 5 लूट की घटना हो चुकी है, मगर पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है.

 केस स्टडी 1

विगत शुक्रवार 23 सितंबर की देर रात को पाथरडीह थाना क्षेत्र के जेएसडब्ल्यू मोनेट कोल वाशरी के भटडीह लाल पुल के समीप पंप हाउस में लगे 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर से क्वायल चोरी कर अपराधी फरार हो गए, जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक बताई जा रही है. क्वायल लूट से कोयला की धुलाई और पानी आपूर्ति बाधित हुई थी.

  केस स्टडी 2

इसके पहले गुरुवार 22 सितंबर की देर रात तिसरा थाना के क्षेत्रीय अस्पताल के बिजलीघर में ट्रांसफॉर्मर का क्वायल लूट कर को अपराधी फरार हो गए. दर्जनों की संख्या में अपराधियों ने चार सुरक्षाकर्मियों मेदी यादव, ईश्वरलाल, रामचंद्र सिंह व गौतम बावरी को बंधक बनाकर मोबाइल छीन लिये और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. फिर ट्रांसफॉर्मर से तेल बहाकर उसका क्वायल निकालकर ले गए. कर्मियों ने बताया कि शिकायत थाना में भी की गई थी.

   केस स्टडी 3

तिसरा थाना क्षेत्र की कुइयां कोलियरी के बिजली घर में विगत मंगलवार 20 सितंबर की देर रात दो दर्जन से अपराधियों ने धावा बोला और दोनों सुरक्षा गार्ड सुरेश कुमार और उपेंद्र महतो को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मर से तीन क्वायल निकाल लिये. उसकी कीमत 2.50 लाख रुपए से अधिक थी. बीसीसीएल कुइयां कोलियरी प्रबंधन ने बुधवार 21 सितंबर को थाना में मामला दर्ज कराया.

  पहले भी कुइयां 7 नंबर और चांद कुइयां में लूट

इसके 2 या 3 दिन पहले ही कुइयां 7 नंबर और चांद कुइयां में अपराधियों ने ट्रांसफॉर्मर से क्वायल लूट लिये थे. तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा था कि बीसीसीएल प्रबंधन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मगर किसी भी घटना का उद्भेदन नहीं हुआ. सभी घटनाओं में अपराधियों ने एक ही तरह का तरीका अपनाया है, जिससे प्रतीत होता है कि इसमें एक ही गैंग का हाथ है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-relationship-made-with-woman-on-the-pretext-of-job-victim-wandering-for-justice/">धनबाद

:  नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाया संबंध, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही