Search

 
 
 

धनबाद : युवक की मौत के विरोध में मैथन थर्मल पावर में 36 घंटे से ट्रांसपोटिंग ठप

 
Nirsa : धनबाद">https://lagatar.in/in-dhanbad-all-237-posts-of-principals-are-vacant-teachers-are-also-half/">

(Dhanbad) जिले के निरसा में एनएच पर हाइवा के धक्‍के से स्‍थानीय निवासी अवधेश शर्मा की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने मैथन थर्मल पावर में 36 घंटे से ट्रांसपोर्टिंग का काम कर दिया है. खुदिया फाटक के समीप शव को रखकर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर धरने पर बैठे हैं. ट्रांसपोटिंग ठप रहने से ‍4 जुलाई को एनएच 2 व एमपीएल के एप्रोच रोड पर हाइवा की लंबी लाइन लग गईं. वहीं, एमपीएल प्रबंधन के अड़ि‍यल रवैए से धरना पर बैठे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वे मृतक के आश्रित को एमपीएल में कार्यरत ट्रांसपोर्टरों द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने से वे गुस्‍से में हैं.

लखीमाता को‍लियरी के पास हाइवा के धक्‍के से हुई थी मौत

उल्‍लेखनीय है कि 3 जुलाई की सुबह लखीमाता कोलियरी कार्यालय के समीप टर्निंग पर हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार निरसा की विद्यासागर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय अवधेश शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं, बाइक पर पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए थे. आक्रोशित परि‍जनों व स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में खुदिया फाटक के समीप एमपीएल में कोयला व छाई की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. खुदिया फाटक के समीप शव रखकर आंदोलनरत हैं. परिजन व ग्रामीण 7 लाख 50 हजार मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

वार्ता नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू ने धनबाद के एसडीओ और एमपीएल प्रबंधन को पत्र देकर चेतावनी दी है कि यदि आश्रितों को सोमवार तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, तो मंगलवार से वे खुदिया फाटक के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्‍होंने ग्रामीणों के के साथ मिलकर एमपीएल प्रबंधन के तानाशाही रवैये के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की घोषणा की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-centers-step-motherly-treatment-with-jharkhand-suppressed-36-thousand-crores-hemant/">धनबाद

: झारखंड के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार, दबाए .36 हजार करोड़ – हेमंत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही