Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : समय पर जांच कराने से सभी बीमारियों का इलाज संभव- डॉ. प्रसाद

Advertisement
Advertisement

डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में लगे शिविर में 30 लोगों की हुई मुफ्त जांच

Maithon : डीवीसी, मैथन के बीपी नियोगी अस्पताल में 23 जून को सर्जिकल से संबंधित बीमारियों की नि:शुल्क जांच के लिए शिविर लगाया गया. शिविर खासकर हर्निया, अल्सर, प्रोस्टेड, पाइल्स व पेट से संबधित बीमारियों के 30 से अधिक मरीजों की जांच हुई. इससे पूर्व का अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार व क्षेत्र के जाने-माने सर्जन डॉ. जे प्रसाद ने दीप जलाकर शिविर का उद्धाटन किया. डॉ. जे प्रसाद ने कहा कि समय पर जांच कराया जाए, तो सभी रोगों का इलाज़ संभव हैं. शरीर के अंदर बीमारी का कोई भी लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं. इसमें लापरवाही नहीं बरतें. डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि सेहत जीवन का अनमोल खजाना है. स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए डीवीसी की ओर से अस्पताल में हर माह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया  जा रहा है. लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए. मौके पर डॉ. एस मल्लिक, डॉ. संगीता रानी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पीके घोष, डॉ. स्वाति बिश्वास, एमिली जोस, कुशमी कुमारी, रामा शील, एस साहा, दीपा बिश्वास, प्राणमिता चंद्रा, देवाशीष दास, महेंद्र राम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-of-dav-sindri-visited-iit-ism/">धनबाद

: डीएवी सिंदरी के बच्चों ने किया आईआईटी-आईएसएम का भ्रमण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही