Search

 
 
 

धनबाद: सदर अस्पताल में होगा असाध्य रोगों का इलाज, 10 बेड़ का आईसीयू बनेगा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल धनबाद में अब गंभीर स्थिति या मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुके मरीजों में पैलिएटिव केयर यूनिट जान फूंकेगा. इसके लिए सदर अस्पताल में 10 बेड़ का आईसीयू बनाया जा रहा है. जो भी मरीज काफी गंभीर या मरणासन्न स्थिति में यहां भर्ती होंगे, उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से विशेष चिकित्सकों से इलाज कराकर बचाने का प्रयास होगा. ऐसे मरीजों को बचाने के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. इस काम में सबसे बड़ी भूमिका संबंधित क्षेत्रों की सहिया की होगी, जो पहले वैसे मरीजों के बारे में सर्वे कर उनकी रिपोर्ट के साथ उन्हें सदर अस्पताल तक लाएंगी. दूसरी ओर जिले के सभी सीएचसी में बुजुर्गों के इलाज के लिए चार-चार बेड की व्यवस्था की जाएगी. यह व्यवस्था भी विभाग की ओर से बुजुर्गों की देखभाल के लिए चालू कार्यक्रम के तहत की जा रही है.  सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अब सदर अस्पताल और सभी प्रखंड के सीएचसी में बुजुर्गों के इलाज की व्यवस्था शुरू की जा रही है. उन्होंने बताया कि पैलिएटिव केयर यूनिट गरीब तथा मध्य वर्गीय परिवार के गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. चूंकि इस यूनिट में वैसे ही लोगों को भर्ती कराया जाएगा, जो सुदूर या स्लम क्षेत्रों में रहते हैं और गरीबी के चलते अपना इलाज बड़े अस्पतालों में नहीं करा पाते हैं. वैसे ही गंभीर मरीजों का इलाज होगा, जो जीवन की आस छोड़ चुके हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-three-highway-and-pay-loader-machines-loaded-with-illegal-coal-seized-in-abstacola/">धनबाद:

 बस्ताकोला में अवैध कोयला लदे तीन हाइवा व पे लोडर मशीन जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही