Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कई बीमारियों का इलाज योग व आयुर्वेद से ही संभव : डॉ ज्योति रंजन

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल के मेडिकल इंटनर्स छात्र-छात्राओं के लिए योग प्रशिक्षण शिविर गुरुवार 11 को शुरू हो गया, जो 18 मई तक चलेगा. पहले दिन छात्रों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, प्राणायाम, मंडूकासन, सूर्य नमस्कार समेत योग के कई आसनों के बारे में जानकारी दी गई और अभ्‍यास भी कराया गया. इससे पहले शिविर की शुरुआत पतंजलि के जिला प्रभारी समरेंद्र कुमार पासवान ने मंत्रोच्चार और दीप जलाकर की. योग प्रशिक्षकों ने कॉलेज की डॉक्टरों और स्टूडेंट्स का परिचय प्राप्त किया. इसके बाद इंटनर्स छात्राओं को योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया. [caption id="attachment_633657" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/medical-yog-300x168.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व अन्य[/caption] कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन ने बताया कि योग शरीर को मानसिक तनाव से दूर करता है. मानसिक तनाव ही सभी रोगों की जड़ है. उन्‍होंने कहा कि कई बीमारियों का योग और आयुर्वेद में इलाज है, जो दूसरी पद्धति में नहीं है. इस योग प्रशिक्षण में मनोज कुमार, प्रभाकर कुमार, उमाशंकर सिंह, नेहा कपूर, तपस कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही