Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आंधी में घर के ऊपर गिरा पेड़, लोगों ने चंदा देकर की मदद

Nirsa : लखीमाता कोलियरी में शुक्रवार 26 मई की शाम भीषण आंधी व बारिश के बीच बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ कर एक मकान पर गिर गया, जिसमें 3 लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार जोगेश राम नामक टेंपो चालक घर में परिवार के साथ सोया था. तभी अचानक आंधी-तूफान व बारिश में बरगद का पेड़ मकान पर जा गिरा. घर क्षतिग्रस्त हो गया और जोगेश राम, उसकी दो बेटियां 12 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी व 7 वर्षीय बिध्यान कुमारी घायल हो गयी. आनन-फानन में कॉलोनी वासियों ने उन्हें गोविंदपुर तारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हिल हॉस्पिटल भेजा. वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये असर्फी हॉस्पिटल भेज दिया, जहां, तीनों का इलाज हो रहा है. इधर शनिवार को कॉलोनीवासी चंदा से पैसा इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को मदद करने में जुटे हुए हैं. सूचना पंचायत की मुखिया कविता मांजी को भी दी गई है. उन्होंने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही