Search

 
 
 

धनबाद : गोमो स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के ऊपर गिरा पेड़, यात्र‍ियों ने कूद कर बचाई जान

 
Baghmara :  बाघमारा (Baghmara) मौसम के बदलते मिजाज का असर सोमवार 13 जून को गोमो स्‍टेशन पर देखने को मिला. बीस मिनट के आंधी-तूफान से गोमो रेल स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई. प्लेटफॉर्म संख्या चार से गोमो बरकाकाना सवारी गाड़ी एक बजे खुलने वाली थी. पांच मिनट पूर्व 12 बजकर 55 मिनट पर अचानक आंधी तूफान से प्लेटफॉर्म का पुराना पेड़ ओवरहेड तार पर गिरते हुए ट्रेन के ऊपर जा गिरा, जिससे यात्रियों के बीच खलबली मच गई. बोगी में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई. हर यात्री घटना से भयभीत नजर आया. गोमो से गोमिया जा रही चिंकी देवी, शारदा देवी, संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि भीषण आवाज के साथ ट्रेन के ऊपरी हिस्से में आग निकलने लगी.

बोगी से कूदने की होड़, बाहर आए तो आई जान में जान

बाहर से लोगों ने शोर मचाया कि सभी लोग बोगी से बाहर निकल जाएं. इतना सुनते ही सभी अपने-अपने बच्चों को लेकर बोगी से प्लेटफार्म पर कूदने लगे. यात्रियों ने कहा कि ट्रेन से बाहर आने के बाद ही जान में जान आई. रेलवे के सीवाईएम बीसी मंडल, कैरेज फोरमैन रामनारायण, पीडब्लूआई शैलेंद्र कुमार, इंजीनियर संतोष कुमार कर्मियों के साथ पहुंचे. घंटों मश्क्कत के बाद ट्रेन के ऊपर गिरे पेड़ को हटाया गया. इसके लगभग ढेड़ घंटे बाद ट्रेन को बरकाकाना के लिए रवाना किया गया. इस घटना से रेल लाइन पूरी तरह बाधित हो गई. मालगाड़ी को गोमो से पहले ही रोक दिया गया. प्लेटफॉर्म संख्या एक तथा छह पर भी पेड़ गिरने ट्रैक बाधित हो गया.

     टीटीई विश्राम गृह, आसपास की सडकें हुईं जाम

[caption id="attachment_331319" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/tree-3-300x178.jpeg"

alt="" width="300" height="178" /> पेड़ गिरने से सड़क जाम[/caption] रेल नगरी समेत आस पास ग्रामीण इलाके में भी तबाही मच गई. सोमवार को सुबह से कड़ी धूप थी. अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि रेलवे को भारी नुकासन उठाना पड़ा. स्टेशन को जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह जाम हो गई. दुर्गापाड़ा कॉलोनी में एक शादी का पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया. टीटीई विश्राम गृह का मुख्य दरवाजा पेड़ गिरने से जाम हो गया.

 आरपीएफ का बोर्ड क्षतिग्रस्त

आरपीएफ का बोर्ड सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. रेलवे टेलीफोन एक्सचेंज के पास बड़ा पेड़ भी गिर गया. हरिहरपुर थाना रोड आरई कॉलोनी कालीपाड़ा बी टाइप में रेलवे की बिजली के तार को भी काफी नुकसान हुआ है. बिजली आपूर्त‍ि बाधित होने की संभावना प्रबल हो गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/weather-took-its-toll-in-dhanbad-hot-in-the-morning-pleasant-in-the-evening/">धनबाद

में मौसम ने ली अंगड़ाई, सुबह गर्मी, शाम सुहानी [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/weather-took-its-toll-in-dhanbad-hot-in-the-morning-pleasant-in-the-evening/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही