Sindri : सिंदरी (Sindri) शहरपुरा सिंदरी के सूर्यदेव सिंह चौक पर 24 मार्च को आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा विधायक सी पी सिंह द्वारा संथाली भाषा कोल चिकी पर गलत टिप्पणी करने के विरोध में उनका पुतला दहन किया. साथ ही यह प्रण लिया गया कि यदि विधायक ने अविलंब माफी मांगते हुए इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे झारखंड में पुरजोर आंदोलन होगा. मौके पर नुनुलाल टुड्डू, लोगन हेंब्रम, रोबिन सोरेन, सुखदेव हाँसदा, हीरालाल मरांडी, सतेंद्र मरांडी, धनंजय हेंब्रम, राजेंद्र टुड्डू , वैधनाथ टुड्डू, गणेश टुड्डू, शशिकांत सोरेन, राजा सोरेन , बीसू बास्की समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: आदिवासी समाज ने भाजपा विधायक सीपी सिंह का पुतला जलाया
Leave a Comment