Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आदिवासी कुड़मी युवा मंच ने फूंका सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला

Dhanbad : झारखंड प्रदेश आदिवासी कुड़मी युवा मंच ने 10 अक्टूबर को स्टील गेट चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया. पुतला दहन का नेतृत्व पूर्व पार्षद गणपत महतो ने किया. उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्यप्रदेश के टोटेमिक कुड़मी को पुनः आदिवासी सूची में सूचीबद्ध कर संवैधानिक दर्जा देने की मांग की. घोषणा की कि मंच 14 अक्टूबर को रणधीर वर्मा चौक पर कुड़मी विरोधी सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के पुतलों को सूली पर चढ़ा कर विरोध जताएगा. सदस्यों ने कहा कि मंच के लोग सोहराय पर्व बीच शहर में मनाकर अपनी संस्कृति का परिचय देगे. क्षेत्र के खनिज को बाहर नहीं ले जाने देने की भी चेतावनी दी. पुतला दहन में झारखंड आंदोलकारी मागा प्रसाद महतो, हीरालाल महतो, मुखिया महतो, संतोष महतो, मोहन महतो, भीम महतो, छुटु महतो, संजय महतो, कुणाल महतो, पंकज महतो, इंद्रा महतो, सोमनाथ महतो, भरत महतो, राजू महतो, विशाल महतो, आकाश महतो, विश्वजीत महतो, अशोक महतो, दारा महतो, सूरज महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-over-extortion-in-illegal-iron-business-2-seriously-injured/">धनबाद

: लोहा के अवैध कारोबार में रंगदारी को लेकर फायरिंग, 2 गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही