Search

 
 
 

धनबाद : ईसीएल जीएम से वार्ता के बाद आदिवासियों का आंदोलन स्थगित

 
Maithon : मैथन के पोड़ाडीह, टूनाघुटु एवं बरमूड़ी गांव में पीएचईडी और जिला प्रशासन से जल्द एनओसी लेकर पाइपलाइन से पानी मुहैया कराया जाएगा. यह आश्वासन ईसीएल मुगमा एरिया जीएम आनंद ने शुक्रवार को वार्ता में दिया. इसके बाद जीएम कार्यालय के समक्ष आदिवासियों का प्रस्तावित "जल दो या हमारी जान लो" आंदोलन स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा ने बताया कि जीएम ने शुक्रवार को उन्हें और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था. वार्ता में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा, बरमूड़ी कोलियरी एजेंट दिलीप राय और उप प्रबंधक (सी.एस.आर.) चिरंजीव दास थे. सुधांशु शेखर ने कहा कि मैथन के इन गांवों में आजादी के बाद से ही पेयजल की समस्या है. यहां डीप बोरिंग पूरी तरह फेल है. ग्रामीणों ने तय किया था कि जब तक पानी की ठोस व्यवस्था नहीं हो जाती चुनाव का बहिष्कार करेंगे. यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनको साथ लेकर आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया. आंदोलन की सूचना मिलते ही ईसीएल मुगमा एरिया प्रबंधन ने सीएसआर फंड से बराकर नदी से पाइपलाइन पानी मुहैया कराने के लिये 68 लाख रूपये की योजना को स्वीकृति दे दी. लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक पीएचईडी व जिला प्रशासन से पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी नहीं लिया गया है. वार्ता में ग्रामीणों की ओर से लखी राम टुडू, विजय हेंब्रम, नारायण मरांडी, लखींदर हांसदा, संजय मरांडी, अमर टुडू, सुखदेव टुडू, गुलू टुडू, नागेश मरांडी, अजय बास्की, बिरजू मरांडी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-hits-bike-and-maruti-van-in-nirsa-5-people-injured/">धनबाद

: निरसा में ट्रक ने बाइक व मारुति वैन को मारी टक्कर, 5 लोग घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही