Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: द्रौपदी मुर्मू की जीत पर आदिवासी समाज की महिलाओं ने निकाला विजय जुलूस

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत की घोषणा के ठीक पहले धनबाद की आदिवासी समाज की महिलाओं ने 21 जुलाई को विजय जुलूस निकाला. यह जुलूस धनबाद के जिला परिषद मैदान से होते हुए धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंचा. जुलूस में ढोल नगाड़े के साथ महिला-पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हुए आतिशबाजी कर रहे थे. सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का भी इजहार किया. विजय जुलूस में आदिवासी महिला, पुरुष सहित भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा और कार्यकर्ता भी शामिल थे. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण है. देश ने पहली बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए एक साधारण सी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में स्थापित किया है. इस मौके पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है. खासकर आदिवासी समाज की महिलाएं द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर काफी खुश हैं. उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री सहित सभी सांसदों व विधायक का आभार प्रकट करते हुए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. यह भी पढ़ें: कोयलांचल">https://lagatar.in/drought-in-koyalanchal-and-santhal-82-percent-less-rain-no-funding-yet/">कोयलांचल

और संथाल में सूखा, 82 प्रतिशत तक कम बारिश,अब तक धनरोपनी नहीं [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही