Search

धनबाद : प्रकृति मेला में हुआ 300 गांवों के आदिवासियों का जुटान

Nirsa : निरसा प्रखंड के सिजुआ पंचायत अंतर्गत लाकड़ा पहाड़ी सीकरगोंडा में सोमवार को प्रकृति मेला का आयोजन किया गया. इस मेला में निरसा, धनबाद सहित झारखंड व पश्चिम बंगाल से 300 गांवों के आदिवासियों का महाजुटान होता है. प्रकृति पूजा ए अवसर पर इस मेला में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंचे. मेला में लोक नृत्य, संथाली नृत्य, बांसुरी वादन की अलग पहचान है. आज सुबह से ही मेला में आदिवासी समुदाय के लोग जुटने लगे थे. दोपहर होते ही मेला में भीड़ उमड़ पड़ी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp