Search

धनबाद : बच्चों को पढ़ाएंगे तभी होगा आदिवासियों का विकास- मांझी हड़ाम

Maithon : मैथन डैम के छठघाट पर आदिवासी समाज का दो दिवसीय सम्मेलन 9 अप्रैल रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. जिसमें दर्जनों गांवों के आदिवासी समाज के मांझी हड़ाम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. समाज के बुद्धिजीवियों ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करें. जबतक समाज शिक्षित नहीं होगा, तबतक समाज को उचित सम्मान नहीं मिलेगा. केंद्र व राज्य सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. लेकिन शिक्षा के अभाव होने के कारण समाज इसका फायदा नहीं उठा पा रहा है. सम्मेलन में आदिवासी युवक-युवतियों ने मनमोहक पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर फैशन, किड्स फैशन, म्यूजिक व संथाली डांस कम्पटीशन भी आयोजित की गई. दो दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने में शांति मुर्मू, सुखाराम टुडू, गणेश सोरेन, राजनीमी मुर्मू, मोती हेम्ब्रम, टार्जन मराण्डी आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp