Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में बिनोद बिहारी महतो को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

 
Topchanchi : तोपचांची में बुधवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाई गई. प्रखंड के मानटांड़ आम बागान स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर झामुमो, भाजपा, आजसू समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं व समाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. लगातार डॉट इन की खबर के मुताबिक इस मौके पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झारखंड आंदोलन में बिनोद बिहारी महतो के योगदान को याद किया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. समारोह में टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो, भाजपा नेता विकास कुमार महतो, आजसू के धनबाद जिला उपाध्यक्ष विंदेश्वर महतो सहित अन्य नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/rajya-sabha-chairman-jagdeep-dhankar-said-there-is-nothing-wrong-in-amit-shahs-statement/">पीएम

मोदी ने कहा, डॉ आंबेडकर को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस का पर्दाफाश किया, कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही