Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में भाकपा माले नेत्री सोनामुनि कर्मकार को दी गई श्रध्दांजलि

 
Maithon : भाकपा माले की नेत्री सोनामुनि कर्मकार के निधन पर शुक्रवार को मैथन के नयानगर में श्रद्धांजलि दी गई. कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि दी. 75 वर्षीय सोनामुनि कर्मकार नयानगर की रहने वाली थीं. वह अपने रिश्तेदार के पास चंद्रपुरा गई थीं, जहां उनका निधन हो गया. कुछ वर्ष पहले उनके पति इस दुनिया से चल बसे थे. सोनामुनि कर्मकार को कोई संतान नही थी. वह भाकपा माले और गांव वालों को ही अपना परिवार मानती थीं. पार्टी और गांव वाले भी उन्हें परिवार के बुजुर्ग सदस्य के रूप में मानते थे. श्रद्धांजलि समारोह में माले राज्य कमेटी के सदस्य नागेन्द्र कुमार, मनोरंजन मलिक, जीतेंद्र शर्मा, वार्ड सदस्य सूरज पासवान, कृष्णा सिंह, भिखारी पासवान, गुलफन पंडित, रामबाबू पासवान, तोपो देवी, रीता देवी, सीमा देवी, रुक्मिणी देवी, शारदा देवी, छोटू कर्मकार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-contribution-of-mahila-shakti-sangathan-in-social-work-is-commendable-yogendra/">

बेरमो : सामाजिक कार्यों में महिला शक्ति संगठन का योगदान सराहनीय- योगेंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही