Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः समाहरणालय में दिशोम गुरु को दी गई श्रद्धांजलि

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे. उनका संघर्ष, बलिदान और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. वे झारखंड की माटी के कण-कण में जीवित रहेंगे.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई. समारोह में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने गुरुजी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे. उनका संघर्ष, बलिदान और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. वे झारखंड की माटी के कण-कण में जीवित रहेंगे. श्रद्धांजलि सभा में डीडीसी सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीआरडीबी के निदेशक राजीव रंजन, एसडीओ राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बावरी, डीईओ अभिषेक कुमार झा, डीएसई आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद सहित जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी, कार्यालय प्रमुख व कर्मचारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही