Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा कोलियरी के पूर्व प्रबंधक को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement

बीसीकेयू नेता व अभिकर्ता ने दिवंगत प्रबंधक के कार्यकाल को सराहा

Nirsa :ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत निरसा कोलियरी परिसर में गुरुवार 17 अगस्त की सुबह कोलियरी के पूर्व प्रबंधक राम जी सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा हुई. कोलियरी प्रबंधन व बीसीकेयू यूनियन के सदस्य सहित पूर्व विधायक अरूप चटर्जी विशेष रूप से मौजूद थे. श्रद्धांजलि सभा में बीसीकेयू के सदस्य रामजी यादव ने पूर्व प्रबंधक के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी. सभी अतिथियों ने स्वर्गीय राम जी सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व दिवंगत प्रबंधक की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. कोलियरी के अभिकर्ता ने सम्बोधित करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया. कहा कि विगत 3 वर्षों तक वह इस कोलयरी में कार्यरत थे और उनका तमाम लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार रहा. वह काफी कार्य कुशल भी थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही