Search

धनबाद : पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री व मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Nirsa: निरसा (Nirsa) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के तालडांगा स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड एवं बिहार के पूर्व मंत्री एवं मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी मजदूरों ने उनके आदर्श पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा ने कहा कि संघ के पूर्वजों माइकल जॉन, कांति मेहता,बीपी सीन्हा,पंडित बिंदेश्वरी दुबे, रामनारायण शर्मा,एस दास गुप्ता, एसके राय, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, उमाकांत सिंह, रविकांत झा, अखिलेश्वर झा, शंकर दयाल सिंह, नौरंग देव सिंह, सत्यदेव सिंह के त्याग तपस्या एवं बलिदान से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक तैयार हुआ. ऐसे महापुरुषों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का नाम किसी के मिटाने से मिट नहीं सकता है. संघ के महामंत्री के पी सिंह ने कहा कि आरसीएमएस से जो लोग दूसरे यूनियन में चले गए हैं, वे पुनः अपने घर आ जाएं. उनका स्वागत है. बैठक में नागेंद्र कुमार सिंह, शशि भूषण नाथ तिवारी,  एसके पांडेय, गैरूल हसन, निशिकांत मिश्रा, सुरेश प्रसाद चौहान, मंतोष यादव, बबलू तिवारी,लालबाबू सिंह, महेंद्र नोनिया, शंभूनाथ शुक्ला, हारून रसीद साह, बोस खलखो, राम इकबाल साव, नंदलाल सिंह, श्रीराम चौहान, राघवेंद्र राय, उमेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार, श्यामा पदो नीलकंठ मंडल, लखपति नोनिया, मनभोला कुंभकार, झूलन सिंह यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rameshwar-kumbhakar-husband-of-the-head-candidate-of-rangamati-panchayat-died-in-rims/">धनबाद

: रंगामाटी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी के पति रामेश्वर कुंभकार की रिम्स में मौत [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//