Putki : पुटकी (Putki) में 15 फरवरी को जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव स्व. अरविंद राय की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा दूसरे दलों व समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जदयू के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि अरविंद राय राजनीतिग्य के साथ-साथ एक सामाजिक सेवक भी थी. उनकी कमी सभी को खलती है. उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन व राज्यसभा सांसद खीरू महतो से पुटकी में अरविंद राय की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षयवर प्रसाद व संचालन बबलू मोदक ने किया. श्रद्धांजलि देनेवालों में स्व. राय के पुत्र शेखर कुमार, रूपेश पासवान, गुलाब महतो, राजेंद्र राही, डॉ. भक्ति सिंह, जितेंद्र राय,जितेंद्र शर्मा, गोपाल गोराई, तेज बहादुर सिंह, धनलाल दुबे, भगवानदास शर्मा, राजू सिंह, बुलबुल राय, साधु पासवान आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-contract-medical-personnel-demonstrated-near-cs-office-for-confirmation/">धनबाद
: स्थायीकरण के लिए अनुबंध चिकित्सा कर्मियों ने किया सीएस ऑफिस के पास प्रदर्शन [wpse_comments_template]
: स्थायीकरण के लिए अनुबंध चिकित्सा कर्मियों ने किया सीएस ऑफिस के पास प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment