Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष केपी तिवारी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement

झरिया नागरिक संघ ने शोक सभा में अपने सक्रिय सदस्य के सद्गुणों को किया याद

Jharia :  झरिया नागरिक संघ के तत्वावधान में शनिवार 19 अगस्त को धनबाद जिला पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष व झरिया गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक दिवंगत केपी तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय परिसर में शोक सभा की अध्यक्षता झरिया नागरिक संघ के भगवान दास केसरी ने की. तमाम वक्ताओं ने स्व तिवारी की कार्य पद्धति, सच्चरित्रता और गुजराती हिंदी विद्यालय के प्रति समर्पण की चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि वह झरिया नागरिक संघ के भी सक्रिय सदस्य रहे. नेत्र चिकित्सा के दौरान पूरी तरह अपना समय संघ को देते थे. उनका निधन झरिया नागरिक संघ के लिए भारी क्षति है. शोकसभा में मौजूद सभी लोगों ने दिवंगत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अंत में 2 मिनट का मौन रखकर  उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. मौके. पर महेश प्रसाद गुप्ता, राजू वर्मा ,संतोष गुप्ता ,राजेंद्र केसरी पंकज मापारा ,अर्जुन निषाद, हरीश जोशी ,शेखर गुप्ता, गणेश कुमार गुप्ता, शंकर दयाल सिंह, अरुण साहू ,राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र महाराज, रविंद्र कुमार राम हर्ष तिवारी ,मीना चावड़ा,, एम मिश्रा,बब्लू ठाकुर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही