Search

 
 
 

धनबाद : संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 

पुलिस केंद्र में शहीद स्मारक स्थल पर जुटे एसएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी

Dhanbad : पुलिस केंद्र, धनबाद में शनिवार को शहीद संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई. शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह में एसएसपी संजीव कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपना शस्त्र नीचे कर शहीदों को सलामा दी. एसएसपी ने उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया. शहीद पुलिस जवानों के आश्रितो को एसएसपी संजीव कुमार ने सम्मानित किया. कहा कि झारखंड में शुरुआत में नक्सल बहुत बड़ी समस्या थी. लेकिन पुलिस जवानों की हिम्मत के कारण अब लगभग समाप्त होने की स्थिति में है. उन्होंने देश, राज्य व समाज की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को दिल से नमन किया. श्रद्धांजलि देनें वालों में सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सभी डीएसपी व प्रशिक्षु डीएपी शमिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-250-liters-of-illegal-beer-and-100-liters-of-liquor-seized-in-dhaiya/">धनबाद

: धैया में 250 लीटर अवैध बियर और 100 लीटर शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही