Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीच बलिहारी में निष्क्रमण स्थल पर नेताजी को दी गई श्रद्धांजलि

Putki : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को बीच बलिहारी स्थित निष्क्रमण स्थल (स्मारक) पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पीबी एरिया के जीएम अरुण कुमार ने स्मारक पर मल्यार्पणकर समारोह की शुरुआत की. कहा कि नेताजी के निष्क्रमण स्थल पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.    डेफोडिल्स एकेडमी करकेन्द व स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बीच बलिहारी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ज्ञात हो कि देश छोड़ने से पहले नेताजी बीच बलिहारी में अपने चाचा के घर ठहरे थे. रात में जियाउद्दीन पाठान के भेष में कार से गोमो रेलवे पहुंचे व कालका मेल से पेशावर के लिए रवाना हुए थे. अतिथियों ने स्मृतिस्थल पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को नमन किया. डीएवी पब्लिक स्कूल मुनिडीह में आयोजित समारोह में प्राचार्य एमपी सिंह व शिक्षकों ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. छात्र-छात्राओं ने नेताजी के सम्मान में देशभक्ति से प्रेरित कविता प्रस्तुत की. हिंदी शिक्षिका रूबी सिंह ने भी उनके जीवन प्रकाश डाला. पुटकी बस्ती में ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यक्रम में बालेश्वर बाउरी, रफीक अंसारी, प्रेम कुमार शर्मा, शंकर पासवान, सुरेश दास आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pran-pratishtha-ceremony-begins-at-trimurti-temple-vinodnagar-with-kalshayatra/">धनबाद

: कलशयात्रा के साथ त्रिमूर्ति मंदिर विनोदनगर में प्राण प्रतिष्ठा समाराह शुरू  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही