Search

 
 
 

धनबाद : श्यामल चक्रवर्ती को शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

 
Dhanbad : शहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति व मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने बुधवार को श्यामल चक्रवर्ती का शहादत दिवस मनाया. आईआईटी- आईएसएम गेट स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि देश की संपत्ति लुटने से बचाने में श्यामल चक्रवर्ती शहीद हो गए. उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. लेकिन केद्र व राज्य सरकार ने उन्हें अब तक वह सम्मान नहीं दिया. ज्ञात हो कि करीब 33 साल पहले हीरापुर में बैंक लुटरे के साथ मुठभेढ़ में तत्कालीन एसपी रणधीर वर्मा के साथ श्यामल चक्रवर्ती भी शहीद हो गए थे. समारोह की अध्यक्षता मासस के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो ने, जबकि संचालन मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने किया. ज्ञान विज्ञान समिति के महामंत्री प्रो काशीनाथ चटर्जी ने भी विचार व्यक्त किए. श्रद्धांजलि देने वालों में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, विजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, हलधर महतो, गोपीकांत बक्शी, हरिप्रसाद पप्पू, दिल मोहम्मद, बिंदा पासवान, समीर गोस्वामी, रुस्तम अंसारी, राणा चटराज, आनंद मय पाल, कार्तिक हाड़ी, नकुलदेव सिंह, राम कृष्णा पासवान आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-randhir-vermas-33rd-martyrdom-day-celebrated-with-reverence/">धनबाद

: श्रद्धा के साथ मनाया गया रणधीर वर्मा का 33वां शहादत दिवस 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही