Search

 
 
 

धनबाद : शोकसभा में शिक्षक नेता को दी गई श्रद्धांजलि

 
Maithon : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, निरसा-3 इकाई ने 27 जून मंगलवार को कुमारधुबी हाई स्कूल में संघ के पूर्व सचिव सह मध्य विद्यालय, मैथन एरिया नंबर 6 के सहायक शिक्षक संजीव कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजिल दी गई. शोकसभा की अध्यक्षता अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने की. शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह के निधन से शिक्षक समाज को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है. शोक सभा में सुनील भगत, संतलाल बैठा, राम उचित रजक, शाहनवाज अंसारी, वसंती मरांडी, गीता कुमारी, लिपिका दास, पवन कर्ण, योगेंद्र प्रसाद, राजेश पांडे, विनीत कुमार सिंह, लखेश्वर, संगीता झा, संदीप सिन्हा, ज्योति दत्ता, विनोद सिंह, विनोद कुमार यादव, धनंजय राउत, रणजीत कुमार सिंह, कमलेश चौहान, दिनेश महतो, अजीम अंसारी, सागर दरीपा, कल्याणी रजवार, सपन कुमार मंडल, योगेश दत्ता, मनसूर रहमान आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ensure-enrollment-and-stay-of-children-in-schools-bdo/">धनबाद

: स्कूलों में बच्चों का नामांकन व ठहराव सुनिश्चित कराएं - बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही