Search

 
 
 

धनबाद : गोमो में पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को दी गई श्रद्धांजलि

 
Gomoh : गोमो में सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई. गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों व व्यवसायियों ने गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. गांधी जी अमर रहें के नारे से वातावरण गूंजित रहा. चैंबर के वरीय सदस्य अनूप कुमार वर्णवाल ने कहा कि गांधी जी सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव के पुजारी थे. ए खान ने कहा कि गांधी जी बताये मार्ग पर चलकर ही राज्य और देश का विकास किया जा सकता है. मौके पर चैंबर अध्यक्ष उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, राजीव सोनी, अनूप कुमार, रूपेश कुमार, नशरू कुरैशी, मंजीत सिंह, प्रदीप वर्णवाल, बुलू चौरसिया आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : संसदीय">https://lagatar.in/parliamentary-affairs-minister-said-ready-to-discuss-every-issue-in-budget-session-congress-said-undeclared-dictatorship-in-t-country/">संसदीय

कार्य मंत्री ने कहा, बजट सत्र में हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कांग्रेस बोली, देश में अघोषित तानाशाही 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही