Search

 
 
 

धनबाद : देश की आजादी में प्राण गंवाने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Dhanbad :  शहीद दिवस के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में श्रद्धांजलि दी गई. उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सामान्य शाखा के असलम परवेज, आलोक झा, सविता हलदर, जन शिकायत कोषांग के नंदकिशोर कुशवाहा, स्थापना विभाग के शौकत अंसारी, राजस्व विभाग के कार्यालय अधीक्षक एमएस तनवीर, मोहम्मद सोहराब, भू-अर्जन विभाग के महेंद्र पाल साव सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद थे. वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं. हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. देश को आजाद करने में उनके अतुल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, कार्यपालक दंडाधिकारी अंशु कुमार पांडेय, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-joint-student-union-burnt-the-effigy-of-the-chief-minister-in-mahuda-and-3-news-together/">धनबाद

: महुदा में संयुक्त छात्र संघ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही