Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Dhanbad/Baliapur : पुलिस संस्मरण दिवस पर धनबाद (Dhanbad) पुलिस लाइन में 21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. एसएसपी संजीव कुमार ने शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर शहीदों को सलामी दी. जवानों ने विशेष परेड में शस्त्र झुकाकर सलामी दी. पुलिस अधिकारियों व जवानों ने दो मिनट मौन रखकर इस साल देशभर में शहीद हुए 414 जवानों को नमन किया. इनमें सात जवान झारखंड के थे. एसएसपी संजीव कुमार ने धनबाद के शहीद हुए 4 जवानों के परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया. कहा कि देश की सुरक्षा में सीमा पर सेना के और जिले में कानून व्यवस्था संभालने के दौरान पुलिस के जवानों की शहादत अतुलनीय है. इन्हें सम्मान देकर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

सीआरपीएफ कैंप प्रधानखंता में मनाया गया स्मृति दिवस

[caption id="attachment_451514" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/crpf-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> प्रधानखंता में शहीद वेदी पर पुष्प चक्र अर्पित करते जाने सीआरपीएफ कमांडेंट[/caption] बलियापुर के प्रधानखंता स्थित सीआरपीएफ 154 बटालियन कैंप में स्मृति दिवस मनाया. वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कमांडेंट अच्युतानंद ने जवानों की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 1959 में सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के 20 जवानों ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के साथ लोहा लिया. अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए 10 जवान शहीद हो गए थे. जिस बहादुरी से चीनी सेना का मुकाबला किया वह सेना के इतिहास में अद्वितीय है. उन्होंने बटालियन के अधिकारियों व कर्मियों को मनोबल ऊंचा रखने की सीख दी. मौके पर सहायक कमांडेंट संजीव कुमार सरोज समेत अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही