Search

 
 
 

धनबाद: पुण्यतिथि पर मासस नेता निमाई चटर्जी व देवाशीष घोष को दी गई श्रद्धांजलि

 

दोनों हमारे संगठन के समर्पित साथी थे : अरूप चटर्जी

Nirsa : मासस नेता निमाई चटर्जी और देवाशीष घोष की पुण्यतिथि पर 7 जुलाई शुक्रवार को देवियाना में श्रद्धांजलि सभा हुई. सभा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने दोनों दिवंगत नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निमाई चटर्जी और देवाशीष घोष संगठन के समर्पित साथी थे. उन्होंने बैजना कोलियरी के अलावा तमाम जगहों पर संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. 1990 में एसड़क दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई. शोषण और जुल्म के खिलाफ लड़ाई का जो बिगुल उन्होंने फूंका उसे आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि देने वालों में बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम, सचिव कार्तिक दत्ता, जिप सदस्य बादलचंद बाउरी, टुटून मुखर्जी, अमित मुखर्जी, कल्याण राय, भक्तिपद मोदी, पापन चटर्जी, तारकनाथ रविदास,  मोहम्मद अख्तर, माधव राय, जूठन हरिजन, उत्तम कर, राजकुमार हरिजन, साधन चटर्जी, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, सुभाष बाउरी, मधु रविदास,  प्रदीप गर्ग, अजीत बाउरी, अरिंदम मंडल, राम सुप्रभात, राकेश धारा, धर्मेंद्र यादव, राहुल पात्रा, भीम मालाकार, जय मालाकार, कंचन बाउरी, बलराम बाउरी, बहादुर रविदास, सुभाष रविदास, शंभू सिंह, अमरीश घोष, प्रदीप महतो, मीता चटर्जी, गौतम बनर्जी, सुभद्र चक्रवर्ती, गौतम बनर्जी, दीपक, सपन चक्रवर्ती समेत सीबीएस ग्रुप के अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, प्रबंधक संजीव कुमार, सहायक प्रबंधक संजीव चंद्रा, अभिकर्ता निशांत कुमार नेवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही