Search

 
 
 

धनबाद : माले नेता सुनील मंडल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 
Nirsa : भाकपा माले व सीएमडबल्यूयू के नेता सुनील मंडल की 10वीं पुण्यतिथि 2 अक्टूबर को मनाई गई. श्यामपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सुनील मंडल भाकपा माले व सीएमडबल्यूयू के शुरुआती दौर के नेता थे. कई छोटे-बडे आंदोलनों का नेतृत्त्व किया था. 2 अक्तूबर 2012 को निरसा के सिनेमा हॉल मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थे. कार्यक्रम में उपेन्द्र सिंह, नागेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, जगदीश शर्मा, हरेन्द्र सिंह, मनोरंजन मलिक, संजीत राउत, संजय सिंह, सुनील गिरि, सोमनाथ चटर्जी, अभिजीत आनंद सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-acb-caught-the-computer-operator-of-topchanchi-block-office-taking-a-bribe-of-rs-4000/">धनबाद

: एसीबी ने तोपचांची प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 4000 रुपए घूस लेते दबोचा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही