Search

 
 
 

धनबाद : भाजयुमो की तिरंगा बाइक यात्रा 15 अगस्त को

 
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय युवा जनता मोर्चा 15 अगस्त को तिरंगा बाइक यात्रा निकालेगी. यह यात्रा  सरायढेला से हीरापुर, सिटी सेंटर, बैंक मोड़, केंदुआ, लोयाबाद होते हुए कतरास थाना चौक पर समाप्त होगी. इस यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद, झरिया एवं बाघमारा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी. यात्रा को लेकर 3 अगस्त को भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजीव अग्रवाल आदि शामिल हुए. बैठक में चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश की जान है तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा की रीढ़ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/4-nominated-for-the-post-of-president-of-dhanbad-district-marwari-conference/">धनबाद

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 4 ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही